1 साल मे 10,532 करोड़ रुपए कमाए इस व्यक्ति ने, कौन है और कैसे कमाए?

image-linkedin

स्टीफन ए. श्वार्ज़मैन ब्लैकस्टोन के अध्यक्ष, सीईओ और सह-संस्थापक हैं, जो दुनिया की अग्रणी निवेश फर्मों में से एक है, जिसके पास $975 बिलियन एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (31 दिसंबर, 2022 तक) है।

image-thewallstreetjournal

स्टीफन श्वार्जमैन का जन्म 14 फरवरी, 1947 को हुआ था। उन्होंने 1985 में पीटर जी पीटरसन, लेहमैन ब्रदर्स के पूर्व अध्यक्ष और सीईओ और राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के अधीन अमेरिकी वाणिज्य सचिव के साथ मिलकर एक वैश्विक निजी इक्विटी फर्म द ब्लैकस्टोन ग्रुप की स्थापना की थी।

Image-TheTimes

ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीव श्वार्जमैन ने 2022 में 10,532 करोड़ की चौंका देने वाली कमाई कर इतिहास रच दिया। ब्लैकस्टोन के लगभग 20% शेयर श्वार्जमैन के पास हैं। श्वार्ज़मैन ने लाभांश (dividend) से लगभग 1 बिलियन अमरीकी डालर और वेतन से 253.1 मिलियन अमरीकी डालर कमाए। जो की 10000 करोड़ से भी ज्यादा होते है  है।

Image-GettyImages

जून 2019 में, उन्होंने 21 वीं सदी के लिए मानविकी के अध्ययन को फिर से परिभाषित करने में मदद करने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय को 150 मिलियन पाउंड का दान दिया। उनका उपहार - ऑक्सफोर्ड के लिए सबसे बड़ा दान था।

Image-business-insider

Stephen A. Schwarzman शिक्षा, साथ ही संस्कृति और कला का समर्थन हैं। 2020 में, उन्होंने द गिविंग प्लेज पर हस्ताक्षर किए, जिसमें उन्होंने परोपकारी कार्यों के लिए अपनी अधिकांश संपत्ति देने का वचन दिया।

image-thewallstreetjournal